Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हापुड़ में बड़ा एक्शन: बाल मजदूरी के लिए लाए गए दो नाबालिगों को टीम ने छुड़ाया


HALCHAL INDIA NEWS

जनपद – हापुड़ ग्राम गिरधरपुर एवं ग्राम तुमरेल, थाना हाफिजपुर, जनपद हापुड़ में दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग बच्चों का सफल रेस्क्यू किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों को जनपद सोनभद्र से बाल श्रम हेतु कार्य करवाने के उद्देश्य से लाया गया था।


लखनऊ मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर जिलाधिकारी (DM) हापुड़ के निर्देशन में बाल कल्याण समिति (CWC), जिला प्रोबेशन अधिकारी (DPO), चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एएचटीयू (AHTU) एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों नाबालिग बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया।


रेस्क्यू उपरांत बच्चों के माता-पिता/परिजनों को तत्काल सूचना प्रदान कर दी गई है। परिजनों के आने तक दोनों बच्चों को राजकीय बाल गृह, मेरठ में सुरक्षित रूप से आवासित किया गया है।


प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बच्चों के सर्वोत्तम हितों की रक्षा हो तथा प्रकरण में विधिक कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जाए।