Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

परीक्षा के दौरान नकल करते छात्र पकड़ा, मामला विश्वविद्यालय भेजा गया


HALCHAL INDIA NEWS

दिल्ली रोड स्थित एक कॉलेज में आयोजित वार्षिक परीक्षा के दौरान एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ लिया गया। जांच में उसके पास से पर्ची मिलने पर परीक्षा नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेज दी गई है।

कॉलेज में परीक्षाएं दो सत्रों में कराई गईं। पहले सत्र में एनईपी पाठ्यक्रम और वार्षिक परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए, हालांकि कुछ परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे।

निरीक्षण के दौरान गठित आंतरिक टीम ने एक छात्र की गतिविधि संदिग्ध पाई। तलाशी लेने पर उसके पास से नकल सामग्री बरामद हुई, जिसके बाद उसे अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मामले की सूचना विश्वविद्यालय को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जहां किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई।