HALCHAL INDIA NEWS
मोदीनगर। डिफेंस कॉलोनी इलाके में जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने गुरुवार रात हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक युवक पर तमंचे से फायरिंग कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक डिफेंस कॉलोनी निवासी कपिल कुमार और उनके पड़ोस में रहने वाले अंकुर कुमार के बीच भोजपुर क्षेत्र के फजलगढ़ गांव की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी और झगड़ा हो चुका है।
गुरुवार रात दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान कपिल कुमार को निशाना बनाकर तमंचे से गोली चलाई गई, लेकिन वह सुरक्षित बच गए।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अंकुर कुमार, अमित और अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए अंकुर कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद किया गया है। बाकी दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। तीनों आरोपी आपस में भाई बताए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)



.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin