Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पिलखुवा में अवैध कब्जों पर नगर पालिका का एक्शन, बुलडोजर से हटाया अतिक्रमण


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से लगाए गए लोहे के गाटर और अन्य ढांचे हटाए गए, जिससे बाजार क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।



अभियान के तहत नगर पालिका की टीम अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और चिन्हित स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। टीम ने सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचे और सार्वजनिक जगहों पर किए गए कब्जों को हटाकर रास्ता साफ कराया, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने कहा कि नगर में अतिक्रमण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई दोबारा सार्वजनिक स्थान पर कब्जा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर को व्यवस्थित और जाममुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नगर पालिका की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि बाजार और मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।