ब्रजघाट, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का कार से अपहरण किया गया। छोटी बहन ने उसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर सरिये से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद मुरादाबाद के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां ब्रजघाट क्षेत्र के गांव में रहती है। पीड़िता ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बड़ी बेटी का तीन लोगों द्वारा कार से अपहरण किया। इसको देखकर उसकी छोटी बेटी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी छोटी बेटी के साथ छेड़छाड़ की।
बेटी ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ सरिये से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin