Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

गंगा स्नान कर रहीं महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में युवक हिरासत में


HALCHAL INDIA NEWS

ब्रजघाट गंगा तट पर स्नान कर रहीं महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया गया कि बुधवार देर शाम कुछ महिलाएं अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान वहां काफी देर से घूम रहे एक युवक की गतिविधियां महिलाओं को संदिग्ध लगीं। महिलाओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक के मोबाइल की जांच करने पर उसमें स्नान कर रहीं महिलाओं और युवतियों के कई वीडियो मिले। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग भड़क उठे और युवक की पिटाई कर दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। सूचना मिलने पर ब्रजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

मामले में सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।