Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

तालाब की झाड़ियों में लगी आग, तेज हवाओं से बढ़ा खतरा


HALCHAL INDIA NEWS

संवादाता नरेंद्र सिंह - धौलाना। कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह तालाब के पास पड़े कबाड़ और झाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के खेतों और रिहायशी इलाके में दहशत फैल गई।

आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और बाल्टियों, पाइपों तथा सबमर्सिबल पंपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवा के चलते आग बार-बार दिशा बदल रही थी, जिससे उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।

सूचना मिलने पर धौलाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया और उसे रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ने से रोक दिया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गर्मी के मौसम में सूखी झाड़ियों और खाली पड़े क्षेत्रों में नियमित सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।