हापुड़।
पिलखुवा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब लाल बहादुर शास्त्री कोचिंग सेंटर की जर्जर छत का प्लास्टर अचानक पढ़ाई कर रहे छात्रों के ऊपर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में कई छात्र घायल हो गए, जबकि एक छात्र के सिर में गंभीर चोट लगने से उसे छह टांके लगाने पड़े।
घटना के बाद कोचिंग सेंटर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंचे अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया। बताया गया कि हादसे के समय कोचिंग सेंटर में कई छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। अचानक छत से प्लास्टर टूटकर छात्रों के ऊपर गिरने लगा।
प्लास्टर गिरते ही कक्षा में चीख-पुकार मच गई। घायल छात्रों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार एक छात्र के सिर में गहरी चोट आई है, जिसके चलते छह टांके लगाने पड़े हैं।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि कोचिंग सेंटर की छत काफी समय से जर्जर हालत में थी। कई बार संचालक को इसकी जानकारी भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही बरतते हुए कोचिंग सेंटर का संचालन जारी रखा गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत करा ली जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कोचिंग सेंटर संचालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं हादसे के बाद क्षेत्र में कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था और भवनों की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin