Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

धौलाना क्षेत्र को मिली दो नई सड़कों की सौगात, विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने किया शिलान्यास


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। धौलाना क्षेत्र में सड़क विकास को नई गति देते हुए रविवार को दो महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया गया। विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने विधिवत पूजन-अर्चना के बाद निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पहला निर्माण कार्य समाना मैन बस स्टैंड से समाना-इकलैड़ी मार्ग के अंतिम छोर तक कराया जाएगा। करीब 1.100 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 96.70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री पवन त्यागी, महेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, ओमप्रकाश फौजी, भोलू सिंह, सुरेश सिंह, ज्ञानी सिंह, विपुल, हरिओम चौहान, लोकेश लोकी और पूरन फौजी सहित कई लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि मजबूत और बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की नींव होती हैं। सड़क निर्माण से गांवों में व्यापार, रोजगार और आवागमन की सुविधाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

वहीं दूसरी सड़क हापुड़ मार्ग से बर्फखाना होते हुए दस्तोई तक बनाई जाएगी। लगभग 1.320 किलोमीटर लंबे इस संपर्क मार्ग के निर्माण पर 74.97 लाख रुपये की लागत आएगी। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री पवन त्यागी, नवीन सिंह, गौरव राणा, विक्रम सिंह, प्रेमपाल सिंह, भागीरथ, जयवीर मास्टर, शीशपाल, भगत जी, रविंद्र और नरेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से इन मार्गों के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।