हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में फंदे से लटका मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, युवती अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में थी। काफी समय तक उसके बाहर न आने और कोई गतिविधि दिखाई न देने पर परिजनों को चिंता हुई। जब परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। युवती दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी हुई मिली।
घटना का पता चलते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल युवती को नीचे उतारकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना मिलने पर हापुड़ देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद अथवा पारिवारिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
युवती की मौत के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
22-Year-Old Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances in Hapur
Hapur: A 22-year-old woman was found dead under suspicious circumstances in Kotla Sadat locality under Hapur Dehat police station limits on Friday, triggering panic in the area. The woman was found hanging from a ceiling fan in a room on the first floor of her house. Police have taken the body into custody and sent it for a post-mortem examination while launching a detailed investigation into the incident.
According to information, the woman had been inside her room for a long time. When family members noticed unusual silence and no movement from the room, they went to check on her. To their shock, they found her hanging from the ceiling fan with the help of a scarf.
The family immediately brought her down and rushed her to a nearby hospital for treatment. However, doctors declared her dead after examination. The tragic death of the young woman left her family devastated, and a crowd of local residents gathered outside the house after learning about the incident.
Upon receiving information, a team from Hapur Dehat Police Station reached the spot and carried out an inspection of the scene. The body was sent for post-mortem, and police began collecting evidence and recording statements from family members and nearby residents.
Station House Officer Paras Malik said that preliminary findings suggest the incident may be linked to domestic disputes or family-related stress. However, police are investigating all possible angles and have not reached any final conclusion. Further legal action will be taken based on the post-mortem report and the findings of the investigation.
The incident has cast a pall of gloom over the locality, while police continue efforts to ascertain the exact circumstances surrounding the woman's death.










Social Plugin