Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। बरसात के मौसम में खेतों में काम कर रहे लोगों के लिए एक बार फिर सर्पदंश का मामला सामने आया है। खेड़ा फाटक के पास खेत में कार्य कर रहे एक युवक को अचानक सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

                       

जानकारी के अनुसार खेड़ा फाटक क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय सलमान शुक्रवार सुबह खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान खेत में छिपे एक विषैले सांप ने उसके पैर में काट लिया। सांप के काटते ही युवक दर्द से तड़प उठा और मदद के लिए आवाज लगाने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बिना समय गंवाए उसे जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए।



अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति को देखते हुए भर्ती कर लिया। चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सर्पदंश के बाद समय रहते अस्पताल पहुंच जाने से युवक को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल गई, जिससे उसकी हालत नियंत्रण में बताई जा रही है।



अस्पताल प्रशासन ने नियमानुसार घटना की सूचना पुलिस को भी भेज दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए मामले को दर्ज कर लिया है। वहीं परिजनों का अस्पताल में आना-जाना लगा हुआ है और युवक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है।

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में खेतों, झाड़ियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतें। खेतों में जाते समय ऊंचे जूते पहनें और किसी भी प्रकार के सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सहायता लें।


                           


Snake Bite While Working in Field, Youth Hospitalized

Pilkhuwa: A 26-year-old man was hospitalized after being bitten by a snake while working in a field near Kheda Phatak on Friday morning. The victim was rushed to GS Medical College and Hospital by local residents, where he is currently undergoing treatment under medical supervision.
According to hospital sources, the victim, identified as Salman (26), was engaged in agricultural work when a snake suddenly bit him on the leg. After the incident, he cried out in pain, alerting nearby farmers and villagers, who immediately came to his aid and transported him to the hospital without delay.

Doctors provided first aid and admitted him for further treatment. Medical staff stated that the patient's condition is being closely monitored and that timely medical intervention helped prevent the situation from becoming more serious.

As per protocol, the hospital administration informed the police about the incident. The police have recorded the information and initiated the necessary legal formalities.

With the monsoon season increasing the risk of snake sightings in agricultural areas, doctors and local authorities have urged farmers and field workers to remain cautious while working in fields, bushes, and waterlogged areas. They also advised people to seek immediate medical attention in case of a snake bite instead of relying on traditional remedies or superstitious practices.

The victim remains under observation, and doctors are continuously monitoring his health condition.