Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

सिखेड़ा रोड पर कार और थ्रीव्हीलर की टक्कर के बाद बवाल, दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। सिखेड़ा रोड पर शनिवार को कार और थ्रीव्हीलर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद जमकर हंगामा हो गया। मामूली कहासूनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग सड़क पर ही भिड़ गए। 



विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच कहासूनी शुरू हुई थी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ता चला गया। देखते ही देखते सड़क रणक्षेत्र में तब्दील हो गई और दोनों ओर से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया। सड़क पर हुई मारपीट के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी जुटाई और विवाद के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 


बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच टक्कर के बाद हुए विवाद ने ही मारपीट का रूप ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।