HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जनपद में मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित अमर बिहारी इंटरप्राइजेज पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बाजार में बड़े पैमाने पर सप्लाई की जा रही डार्क सोया सॉस को लेकर जांच की गई और खाद्य विभाग की टीम ने नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेज दिए।
खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। विभाग को सूचना मिली थी कि बाजार में बड़े पैमाने पर संदिग्ध गुणवत्ता वाली सॉस की आपूर्ति की जा रही है। सूचना के आधार पर अधिकारियों की टीम ने अमर बिहारी इंटरप्राइजेज पर पहुंचकर स्टॉक, पैकेजिंग और बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की जांच की।
छापेमारी के दौरान डार्क सोया सॉस के नमूने निर्धारित प्रक्रिया के तहत लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि उत्पाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं। यदि नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में मिलावटी एवं नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारियों में भी हलचल मच गई।
खाद्य विभाग की टीम ने कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और गुणवत्ता युक्त उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
.jpg)









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin