HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
थाना देहात क्षेत्र के इंद्रगढ़ी गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने कथित रूप से पारिवारिक तनाव और संपत्ति विवाद से परेशान होकर चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर मानसिक तनाव में था। बुधवार को किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी होने के बाद उसने यह कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन उसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे।
सूचना पर थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
.jpg)






.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin