Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

आयुष्मान योजना के तहत हापुड़ में पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। पिलखुवा स्थित जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले की पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्यम से की गई इस सर्जरी की सफलता को चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

                          

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज को आयुष्मान भारत योजना के तहत इस अत्याधुनिक सुविधा का लाभ प्रदान किया गया। रोबोटिक तकनीक की सहायता से घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी को अधिक सटीक और सुरक्षित तरीके से अंजाम दिया गया, जिससे मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने और बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बढ़ गई है। 



यह जटिल सर्जरी वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. देवऋषि पांडेय एवं डॉ. विशाल कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा की गई। चिकित्सकों ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से प्रत्यारोपण की प्रक्रिया में उच्च स्तर की सटीकता सुनिश्चित होती है, जिससे ऑपरेशन के बाद दर्द कम होता है और मरीज अपेक्षाकृत कम समय में सामान्य जीवन की ओर लौट सकता है।



इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर डॉ. अंकित शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को महानगरों जैसी आधुनिक और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। 

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से अब आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से उपचार प्राप्त कर सकेंगे, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में सामाजिक समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अस्पताल प्रशासन ने इसे जनपद के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि भविष्य में भी मरीजों को नवीनतम चिकित्सा तकनीकों का लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।


                                



First Robotic Knee Replacement Surgery Under Ayushman Bharat Successfully Performed at GS Superspeciality Hospital, Pilkhuwa

Pilkhuwa: GS Superspeciality Hospital, Pilkhuwa, has created a new milestone in the healthcare sector by successfully performing the first robotic knee replacement surgery in Hapur district under the Ayushman Bharat Scheme.


The achievement marks a significant step toward making advanced and world-class healthcare services accessible to people from all sections of society, particularly economically weaker patients. The surgery was carried out using state-of-the-art robotic technology, ensuring greater precision and improved clinical outcomes.

The complex procedure was successfully performed by a team of specialist doctors led by senior orthopedic surgeons Dr. Devrishi Pandey and Dr. Vishal Kumar. According to the medical team, robotic-assisted knee replacement surgery offers enhanced accuracy during implant placement, leading to better functionality, reduced pain, and faster recovery for patients.


Expressing his happiness over the achievement, Dr. Ankit Sharma, Pro-Chancellor of the University, said that GS Superspeciality Hospital is committed to providing modern and world-class healthcare facilities to the people of the region. He emphasized that through the Ayushman Bharat Scheme, patients from economically weaker sections can now avail themselves of advanced robotic surgical treatments without facing financial burdens.


Hospital authorities described the successful surgery as a landmark achievement for the district's healthcare sector. They added that the institution will continue to introduce cutting-edge medical technologies to ensure the best possible treatment for patients.

The successful robotic knee replacement surgery under the Ayushman Bharat Scheme is being seen as a major breakthrough in Hapur’s healthcare landscape and a step forward in bringing advanced medical care closer to the common people.