Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

सील के बाद भी नहीं थमे कदम, टेंट में सज गई ‘पाठशाला’; पिनाका अकैडमी के छात्रों ने दिखाई पढ़ाई के प्रति लगन


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। कोचिंग सेंटर पर प्रशासनिक कार्रवाई और सील लगने के बाद भी छात्रों का पढ़ाई के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ। पिलखुवा स्थित पिनाका अकैडमी कोचिंग सेंटर पर सील लगाए जाने के अगले ही दिन एक अलग निजी स्थान पर टेंट लगाकर छात्रों की कक्षाएं संचालित की गईं। चारों तरफ टेंट से घिरे अस्थायी परिसर में दर्जनों छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते नजर आए, जिसका वीडियो और तस्वीरें क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि प्रशासनिक टीम ने मंगलवार को पिलखुवा स्थित पिनाका अकैडमी कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया था। कार्रवाई के बाद यह माना जा रहा था कि विद्यार्थियों की पढ़ाई कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती है, लेकिन कोचिंग प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए दूसरे स्थान पर कक्षाएं शुरू करा दीं।


गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र टेंट के नीचे बैठकर पढ़ाई करते दिखाई दिए। अस्थायी रूप से तैयार किए गए इस अध्ययन केंद्र में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि उनकी परीक्षाएं नजदीक हैं और वह किसी भी परिस्थिति में अपनी तैयारी प्रभावित नहीं होने देना चाहते।

कोचिंग संचालक ने भी छात्रों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि भवन पर ताले लग सकते हैं, लेकिन बच्चों के सपनों और उनके भविष्य पर नहीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।


वहीं, टेंट में चल रही इस अस्थायी पाठशाला को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट रही है। कई लोगों ने छात्रों के जज्बे की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि पढ़ने का संकल्प मजबूत हो तो संसाधनों की कमी भी रास्ता नहीं रोक सकती।

पिनाका अकैडमी पर हुई कार्रवाई और उसके बाद शुरू हुई इस अनोखी व्यवस्था ने पूरे क्षेत्र में चर्चा छेड़ दी है। एक ओर प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो दूसरी ओर छात्रों का पढ़ाई के प्रति समर्पण लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। फिलहाल टेंट के नीचे संचालित हो रही यह अस्थायी पाठशाला विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है।


                           



Studies Continue Under Tents After Coaching Centre Sealed in Pilkhuwa

Hapur: Even after administrative authorities sealed the Pinaka Academy Coaching Centre in Pilkhuwa, students remained determined to continue their studies. The coaching management arranged an alternative setup at a private location, where classes are now being conducted under large tents.

The coaching centre was sealed by an official team on Tuesday. Following the action, concerns were raised about possible disruption to students' preparation for competitive examinations. However, the academy quickly shifted its classes to another venue to ensure that studies continued without interruption.

On Wednesday, dozens of students were seen attending classes inside the temporary tented facility. Teachers were conducting regular lessons, while students continued their academic activities with enthusiasm despite the circumstances.

Speaking on the development, the coaching centre's director said that while locks may be placed on a building, they cannot be placed on students' futures. He added that the alternative arrangement was made solely to ensure that students' education does not suffer.

The unusual sight of students studying under tents has drawn attention across the area. Local residents have praised the dedication of both the students and teachers, saying it reflects a strong commitment to education and academic goals.

The temporary classroom setup has become a topic of discussion in Pilkhuwa, with many viewing it as an example of perseverance and determination. Students said they are focused on their examinations and are unwilling to let administrative action affect their preparation and aspirations.