HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
मुरादाबाद रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) प्रेम शंकर झा ने मंगलवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई, शौचालयों की स्थिति, वेटिंग हॉल, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय तथा आरपीएफ कार्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), वेटिंग हॉल और अन्य परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
स्टेशन निरीक्षण के बाद एडीआरएम ने दोयमी रेलवे फाटक का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और आवश्यक सुधार कार्यों का आकलन किया।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।
.jpg)










.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin