HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव अठसैनी स्थित रेलवे फाटक संख्या 53/सी को ट्रैक और सड़क मरम्मत कार्य के चलते पांच दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। 12 जून से 16 जून तक फाटक से किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं हो सकेगा। इस दौरान लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।
एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताया कि रेलवे विभाग हापुड़ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) की ओर से तहसील प्रशासन को पत्र भेजकर फाटक बंद रखने की जानकारी दी गई है। पत्र में बताया गया है कि सिंभावली और गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित अठसैनी रेलवे फाटक पर ट्रैक फिटिंग बदलने और सड़क क्षेत्र की मरम्मत का कार्य किया जाना है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फाटक को पूरी तरह बंद रखना आवश्यक है। इसलिए 12 जून से 16 जून तक रेलवे फाटक से वाहनों और पैदल यात्रियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और रेलवे विभाग के निर्देशों का पालन करें। एसडीएम ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग को भी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
रेलवे फाटक बंद रहने से आसपास के गांवों के लोगों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।
.jpg)









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin