HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। नगर पालिका परिषद ने मंगलवार को शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल को रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया। चंडी चौराहे से देहपा पुलिया तक चले इस अभियान में विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान करीब पांच किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर जब्त की गई।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान से एक हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। सफाई निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया।
अधिकारियों ने बताया कि पॉलीथिन के उपयोग से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इसलिए सभी दुकानदारों से वैकल्पिक एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्री अपनाने की अपील की गई।
नगर पालिका का कहना है कि शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में नगर पालिका के कर्मचारी चरनपाल, कृष्णपाल, राजेश, साहिल और रविंद्र भी मौजूद रहे।
.jpg)




.jpeg)







.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin