HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात एनएच-9 सर्विस रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक मोनाड रेलवे फाटक की ओर से आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस को देखकर युवक ने रास्ता बदलकर पास के एक खाली प्लॉट की ओर जाने का प्रयास किया, जिससे उस पर संदेह बढ़ गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मोहल्ला छिद्दापुरी निवासी मयंक सोम उर्फ सुच्चा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल रहा है या नहीं।
.jpg)




.jpeg)







.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin