Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

एचपीडीए ने अवैध प्लॉट्स पर बुलडोजर से की ध्वस्तीकरण कार्यवाही


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ मंगलवार को एचपीडीए ने बुलडोजर चलाकर करीब 13 हजार वर्ग मीटर भूमि को ध्वस्त कर दिया।

प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि एलएन रोड पर विनोद कुमार जैन की तीन हजार वर्ग मीटर और साकेत कॉलोनी में संस्कार स्कूल के पीछे योगेंद्र अग्रवाल की दस हजार वर्ग मीटर भूमि पर अवैध प्लाटिंग पाई गई। मानचित्र की स्वीकृति न होने के कारण यह कार्रवाई की गई।

ध्वस्तीकरण के दौरान प्रभारी प्रवर्तन ऋषि कुमार शर्मा, अवर अभियंता सत्यवीर सिंह और एचपीडीए की सचल टीम मौजूद रही।