Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

सिंभावली में कार सवार युवकों पर स्टंट और फायरिंग का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर


HALCHAL INDIA NEWS

सिंभावली। हिम्मतपुर गांव में शनिवार देर रात कुछ कार सवार युवकों पर स्टंट करने और फायरिंग करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी मनीष मावी ने बताया कि करीब पौने बारह बजे दो कारों में सवार युवक गांव में आए और पप्पू सेठ की दुकान से लेकर पूरन सिंह के मकान तक जाते हुए कारों से स्टंट करते हुए हवाई फायरिंग की। ग्रामीणों ने यह देख कर विरोध किया, तो युवकों ने गालियाँ देते हुए वहां से भागने का रास्ता अपनाया।

मनीष मावी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। घटना से गांव में डर और दहशत का माहौल बन गया।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी युवकों की तलाश के लिए जांच जारी है।