HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत पिलखुवा नगर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजे गए हैं। इनमें आधुनिक ऑडिटोरियम, डिजिटल लाइब्रेरी, अमृत सरोवर निर्माण और गो-आश्रय स्थल जैसी योजनाएँ शामिल हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि ये प्रस्ताव नगर की वर्तमान जरूरतों को देखते हुए बनाए गए हैं। उनका कहना है कि ऑडिटोरियम बनने से स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन को बेहतर मंच मिलेगा, जबकि डिजिटल लाइब्रेरी युवाओं को तकनीकी आधार पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएगी।
प्रस्ताव में शामिल अमृत सरोवर पर्यावरण संरक्षण और जल-संरक्षण के लिए उपयोगी साबित होगा। वहीं गो-आश्रय स्थल से बेसहारा पशुओं की देखभाल की समुचित व्यवस्था की जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के साथ बैठक में भूमि, लागत और प्राथमिकता जैसे बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद ये प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। मंजूरी मिलने के बाद परियोजनाओं का काम शुरू किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि इन योजनाओं से पिलखुवा की पहचान और विकास दोनों को नई दिशा मिलेगी।


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin