HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़। जिले में बिजली आपूर्ति में कुछ सुधार देखा गया है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी निर्धारित समय के मुकाबले बिजली कम मिल रही है। ऊर्जा निगम के अक्तूबर महीने के आंकड़ों के अनुसार, मुख्यालय और तहसील स्तर पर कटौती में कमी आई है।
शासन के निर्देश के अनुसार, मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील को 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। आंकड़ों में पाया गया कि जिला मुख्यालय को औसतन 23.52 घंटे, तहसील में 21.55 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 17.40 घंटे बिजली मिली। ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन लगभग 20 मिनट की कमी रही, जबकि मुख्यालय में आठ मिनट कम आपूर्ति दर्ज की गई।
हालांकि गर्मियों के मुकाबले आपूर्ति बेहतर मानी जा रही है, लेकिन अभी भी निर्धारित लक्ष्य से कुछ मिनट पीछे चल रही है।
वहीं, उपभोक्ताओं में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर उत्साह बढ़ा है। इस योजना के तहत 2024-25 और 2025-26 में 1880 सोलर यूनिट लगाने का लक्ष्य था। पोर्टल पर अब तक 5915 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1337 सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin