Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

बड़ौदा सिहानी में सड़क पर जलभराव, ग्रामीण परेशान


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। बड़ौदा सिहानी गांव का मुख्य मार्ग लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को कठिनाई हो रही है।

इस मार्ग से गुजरने वाले भटियाना और सपनावत के ग्रामीण भी प्रभावित हैं। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि गंदा पानी सड़क पर जमा होने से घरों से निकला पानी भी मार्ग में रुक जाता है, और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है और जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।