Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

बिजली बिल राहत योजना का पोर्टल ठप, उपभोक्ताओं में नाराजगी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। बिजली बिल राहत योजना में पोर्टल की तकनीकी और नेटवर्क समस्याओं के कारण कई उपभोक्ता अपने बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। गुरुवार को यह समस्या और बढ़ गई, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

जिले में 1 दिसंबर से योजना लागू है। इस योजना के तहत सर्चार्ज माफी के साथ मूलधन पर 25 प्रतिशत छूट भी दी जा रही है। लेकिन पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा, जिससे उपभोक्ता परेशानी में हैं।

गुरुवार को बिल जमा करने पहुंचे कई उपभोक्ता पोर्टल चालू होने का इंतजार करते रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से भी बातचीत की, और अधिकारियों ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक भेज दी।

अधिशासी अभियंता अशीष कौशल ने बताया कि तकनीकी कारणों से उपभोक्ताओं को असुविधा हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पोर्टल की समस्या दूर कर राहत प्रदान की जाएगी।