Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हापुड़ की सड़कों पर सुरक्षा की कमी, सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर गायब


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। जिले की कई मुख्य सड़कों पर सड़क मार्किंग और रिफ्लेक्टर न होने के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। घने कोहरे और अंधेरे में वाहन चालक लेन और मोड़ों की पहचान नहीं कर पा रहे हैं। कई स्थानों पर डिवाइडर और ब्रेकर भी मौजूद नहीं हैं, जिससे सुरक्षा के गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विशेष रूप से बुलंदशहर, दिल्ली, मेरठ रोड और हाईवे 9 की सर्विस रोड पर यह समस्या देखने को मिल रही है। अधिकारी समय-समय पर सड़क सुधार अभियान चलाते रहे हैं, लेकिन इन प्रमुख मार्गों पर अब भी कई जगहों पर सुरक्षा उपाय अनुपस्थित हैं।

नागरिकों का कहना है कि कोहरे में वाहन चलाना खतरनाक हो गया है और ऐसे हालात में किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।

                                                     

सड़क निर्माण के दौरान ही रिफ्लेक्टर, पट्टियां आदि मिलती हैं, जिन्हें समय-समय पर लगाया जाता है। बुलंदशहर रोड पर एचपीडीए नाले का निर्माण करा रहा है, उनके द्वारा भी सड़क को क्षतिग्रस्त किया गया है। जहां भी सफेद पट्टियां मिट गई हैं और रिफलेक्टर और संकेतक नहीं लगे हैं। वहां जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।

- शैलेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी