Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पिलखुवा में 1.13 करोड़ से दो प्रमुख मार्गों की मरम्मत शुरू


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा क्षेत्र में वर्ष 2025-26 के विकास कार्यों के तहत दो अहम सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए शिलान्यास कर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। इन परियोजनाओं पर कुल 1 करोड़ 13 लाख 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। लगभग 7.4 किलोमीटर लंबाई में सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समाना-जारचा मार्ग कलां से कपूरपुर होते हुए गुजरने वाले 3.200 किमी हिस्से पर करीब 49.19 लाख रुपये की लागत से सुधार कार्य होगा। इसके अलावा डीडीजी मार्ग से दहीरपुर रज्जाकपुर वाया नरैना तक 4.200 किमी सड़क के लिए लगभग 64.16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दोनों सड़कों पर विशेष मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है।

बताया गया है कि इन विकास कार्यों का प्रस्ताव सांसद अतुल गर्ग की पहल पर तैयार किया गया था। विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र की जर्जर सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से मजबूत किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।

लोक निर्माण विभाग को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।