HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़-दिल्ली रेल मार्ग पर श्यामनगर स्थित फाटक संख्या-76 पर अंडरपास बनाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने इस निर्माण के लिए रेलवे को अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर दिया है। अब रेलवे ने आगे की अनुमति के लिए जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को पत्र भेजा है।
प्रस्तावित अंडरपास बनने से दिल्ली रोड और मोदीनगर रोड के बीच आवागमन आसान होगा। साथ ही मेरठ की दिशा में जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर संपर्क मार्ग मिलेगा। वर्तमान में इस फाटक पर ट्रेनों की आवाजाही अधिक होने के कारण गेट अक्सर बंद रहता है, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है और लोगों को इंतजार करना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार, जनवरी 2024 में इस परियोजना पर काम शुरू करने की कवायद आरंभ हुई थी। रेलवे अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर जमीन की नाप-जोख की और प्रस्ताव मुख्यालय भेजा। योजना के तहत लगभग पांच मीटर चौड़ा और करीब 150 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जाना प्रस्तावित है।
एनओसी मिलने के बाद अब निर्माण की आगे की प्रक्रिया रेलवे विभाग के स्तर से पूरी की जाएगी। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि विभाग की ओर से आवश्यक स्वीकृति जारी कर दी गई है और परियोजना में पूरा सहयोग दिया जाएगा। अंडरपास बनने से जाम की समस्या में कमी आने और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा घटने की उम्मीद है।
.jpg)







.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin