HALCHAL INDIA NEWS
होली के अवसर पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों से सफर करते हैं, ऐसे में किसी भी तरह की अनहोनी से बचाव के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।
रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को जहरखुरानी जैसी घटनाओं से सावधान रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। अनजान व्यक्तियों से खाने-पीने का सामान न लेने और चलती ट्रेन के पायदान पर यात्रा न करने की अपील की जाएगी।
स्टेशन परिसर और ट्रेनों में संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा बल नियमित गश्त करेंगे।
आरपीएफ थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि त्योहार को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा कर्मी लगातार तैनात रहेंगे।
.jpg)

.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin