HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लंबे समय से जर्जर पड़े भवनों के पुनर्निर्माण की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 12 विद्यालयों में कक्षा कक्षों, रसोईघर और शौचालयों के निर्माण के लिए कुल 2.08 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।
यह बजट क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से उपलब्ध कराया गया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ ने शनिवार को स्वीकृत धनराशि का चेक जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को सौंपा। हाल ही में जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के 47 स्कूलों में असुरक्षित हो चुके भवनों के हिस्सों को गिराया गया था, जिसके बाद अब पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय गढ़-1, उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़, प्राथमिक विद्यालय लोधीपुर छपका, कंपोजिट विद्यालय इंद्रा, कंपोजिट विद्यालय आदर्श कन्या, प्राथमिक विद्यालय चमरी, प्राथमिक विद्यालय भटियाना-1, कंपोजिट विद्यालय नंगौला तथा कंपोजिट विद्यालय टियाला में दो-दो नए कक्षा कक्ष बनाए जाएंगे। इसके साथ ही छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अन्य आवश्यक निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर, अभियंत्रण विभाग की अधिशासी अभियंता वर्षा गर्ग, सचिव अमित कादियान सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin