Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण को मिलेगी रफ्तार, 14 गांवों के लिए 1.17 करोड़ की योजना

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

खंड विकास कार्यालय की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से 14 गांवों में विभिन्न विकास कार्य कराने की योजना बनाई गई है। इन कार्यों पर कुल 1.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

योजना के तहत पांच गांवों में इंटरलॉकिंग और सीसी सड़कें बनाई जाएंगी, जबकि नौ गांवों में खड़ंजा निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों से गांवों के आंतरिक मार्गों और खेतों तक जाने वाले रास्तों की स्थिति में सुधार होगा।

विभागीय जानकारी के अनुसार लुखराड़ा, नयाबॉस (मीरपुर खुड़ियाला), नूरपुर, सरावा, चचोई, जोगीपुरा, भमैड़ा, श्यामपुर और सिकंदरपुर काकोड़ी गांवों में अलग-अलग स्थानों पर खड़ंजा डलवाया जाएगा। वहीं कमालपुर, दस्तोई, हुमायूंपुर, दोयमी और उपैड़ा गांवों में इंटरलॉकिंग व सीसी सड़कें बनाई जाएंगी। उपैड़ा में प्रस्तावित सड़क विधायक निधि के माध्यम से बनाई जाएगी।

खंड विकास अधिकारी सिंह ने बताया कि सभी प्रस्तावित कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्च माह से निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिए जाएंगे।