HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
थाना हाफिजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम उबारपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद की घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हो सकी और किसी बड़ी अप्रिय घटना को समय रहते टाल दिया गया।
पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाफिजपुर पर दर्ज मुकदमा संख्या 26/2026 में नामित और वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने ग्राम उबारपुर में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संजय पुत्र रामनरेश, गोपाल पुत्र मनीराम, मुजाहिद पुत्र रहीसुद्दीन और सोनू उर्फ आमिर पुत्र तौफीक, सभी निवासी ग्राम उबारपुर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि क्रिकेट खेल के दौरान हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया था, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। घटना की सूचना मिलते ही हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin