Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलखुवा पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के एक गंभीर मामले में नामित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सिखैड़ा बंबा की पटरी के पास से दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की है। 

थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोमवीर उर्फ सोनू तोमर पुत्र ध्रुव सिंह, निवासी ग्राम सिखैड़ा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपी पति के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के साथ 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था।

पिलखुवा पुलिस ने सूचना के आधार पर सिखैड़ा बंबा की पटरी पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।