Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

साइबर ठगी के 2.18 लाख रुपये वापस कराकर हापुड़ पुलिस ने पीड़ित के चेहरे पर दी मुस्कान


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के 2,18,000 रुपये उसके बैंक खाते में वापस कराए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और सराहना की। 


पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशानुसार जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर सैल थाना सिम्भावली ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग समन्वय के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी रकम ट्रेस कर वापस कराई। पुलिस के अनुसार बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से टीम लगातार सक्रिय है।


पीड़ित इरफान पुत्र असरफ निवासी ग्राम वैट, थाना सिम्भावली ने बताया कि साइबर ठगी के माध्यम से उनके खाते से 2,18,000 रुपये निकाल लिए गए थे। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और पूरी धनराशि वापस दिलाई।


पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।