HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ के एलएन रोड पर जलभराव की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोधीपुर गांव तक नाला बनाने का फैसला किया है। बृहस्पतिवार को डीएम अभिषेक पांडेय ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य शुरू न होने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
डीएम ने कहा कि गढ़ रोड की तरफ पानी निकालने से समस्या का स्थाई समाधान नहीं होगा क्योंकि सड़क ऊंची होने के कारण पानी गलत दिशा में बह जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल निकासी लोधीपुर की ओर ही की जाए।
उनके आदेश के बाद लोधीपुर तक लगभग 650 मीटर लंबा नाला बनाया जाएगा, जिसका अनुमानित खर्च लगभग 55 लाख रुपये है।
इलाके में जलनिकासी प्रभावित होने से एलएन स्कूल, चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज समेत कई स्कूलों के विद्यार्थियों को रोजाना आवागमन में परेशानी हो रही है। यह मार्ग कई मोहल्लों और कुछ औद्योगिक प्रतिष्ठानों को जोड़ता है, इसलिए समस्या का समाधान जरूरी है।
डीएम ने कहा कि पहले भी नाले की खुदाई कराकर निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन काम में देरी के कारण फिर से निरीक्षण कर कार्रवाई की बात कही गई। उन्होंने अधिकारियों को पानी का ढलान सही दिशा में सुनिश्चित करने को कहा, ताकि जलभराव की समस्या दोबारा न उत्पन्न हो।
.jpg)







.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin