Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पिलखुवा में तीन दिन चलेगा मुफ्त स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा के रामलीला मैदान में आज से तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर शुरू हुआ। यह कार्यक्रम 13, 14 और 15 फरवरी को चलेगा। शिविर का आयोजन वीएस न्यू लाइफ फाउंडेशन कर रहा है, जबकि मेडिकल सहयोग संतोष हॉस्पिटल दे रहा है।

इस दौरान आम लोगों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच, मुफ्त दवाइयां, नेत्र जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही रक्तदान के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है और स्थानीय लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

रक्तदान करने वालों को आयोजक कादिर राणा की तरफ से मिनरल वाटर और प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं। फाउंडेशन का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और जरूरतमंदों तक चिकित्सा सहायता पहुंचाना बताया गया है।

आयोजकों ने आसपास के लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं, स्वास्थ्य जांच कराएं और रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान दें।