Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

दो चीनी मिलों पर गन्ना भुगतान बकाया, किसानों ने एनसीएलटी में दी शिकायत


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ जिले की सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिलों पर गन्ना भुगतान की देरी बढ़ती जा रही है। किसानों को पिछले पेराई सत्र का भुगतान अभी तक नहीं मिला है, जबकि इस बार के सत्र में भी दोनों मिलों पर कुल मिलाकर करीब 336 करोड़ रुपये का बकाया बताया जा रहा है।

किसानों की तरफ से यह मामला राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण में उठाया गया है। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आईआरपी की नियुक्ति के बाद से मिलों की हालत बिगड़ी है और किसानों के साथ भुगतान संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं।

भाकियू के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि सिंभावली चीनी मिल पर किसानों का पिछले सत्र का लगभग 12 करोड़ और इस सत्र का करीब 250 करोड़ रुपये बकाया है। गन्ने की उपलब्धता कम होने के कारण इस बार मिल का पेराई सत्र समय से पहले समाप्त होने की आशंका है।

वहीं ब्रजनाथपुर चीनी मिल पर पिछले सत्र का लगभग 14 करोड़ और वर्तमान सत्र का 86 करोड़ रुपये बकाया है। बृजनाथपुर मिल के टरबाइन में खराबी के कारण यह लगभग एक महीने तक बंद रहा, जिसके कारण पेराई सत्र जल्द खत्म होने की संभावना जताई जा रही है।

किसानों का कहना है कि आईआरपी के आने के बाद से मिल और किसानों की स्थिति खराब हुई है। इस दौरान भाकियू के स्थानीय नेताओं सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।