HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ जिले के हसनपुर इलाके में एक युवक पर कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रैबीज वैक्सीन और आवश्यक सीरम लगाया गया।
जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय युवक गांव में जा रहा था, तभी एक आवारा कुत्ता अचानक उस पर टूट पड़ा। हमले के दौरान उसके चेहरे पर गहरे घाव हो गए और सिर में भी काट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवक को कुत्ते से छुड़ाया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को सीएचसी में 130 से अधिक लोगों को एंटी रैबीज टीका लगाया गया। बुलंदशहर रोड और मोदीनगर रोड क्षेत्र से कुत्ते और बंदर के काटने के अधिक मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन और रैबीज इम्यूनोग्लोब्युलिन उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी पशु के काटने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेकर टीकाकरण कराएं, क्योंकि रैबीज समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकता है।
.jpg)


.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin