HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ में सहालग (शादी) का दौर शुरू होते ही परिवहन व्यवस्था पर असर दिखाई देने लगा है। निजी बसों के विवाह समारोहों में लगने और यात्रियों की संख्या बढ़ने से कई मार्गों पर बसों की उपलब्धता कम हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली और नोएडा जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही है।
हापुड़ रोडवेज डिपो से प्रदेश के विभिन्न शहरों—जैसे लखनऊ, बरेली, सीतापुर, दिल्ली, नोएडा, किठौर और मोदीनगर—के लिए बसें चलाई जाती हैं। इसके अलावा मेरठ, बुलंदशहर और आसपास के जिलों की बसें भी इन रूटों पर सेवा देती हैं। सामान्य दिनों में निजी बसों के संचालन से दबाव कम रहता है, लेकिन शादी सीजन के चलते कई निजी बसें अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।
यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण कई बसें पहले से ही भरकर आ रही हैं। शहर के प्रमुख बस स्टॉप—तहसील चौपला, मेरठ तिराहा, दिल्ली रोड और गढ़ रोड—पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। खासकर दिल्ली और नोएडा मार्ग पर लोगों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी निर्धारित मार्गों पर बसों का संचालन जारी है। जहां आवश्यकता महसूस होगी, वहां अतिरिक्त फेरे लगाकर व्यवस्था को संतुलित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को अधिक परेशानी न हो।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin