HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी को 159 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। यह कार्यक्रम अलग-अलग विकास खंडों में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले को 254 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 95 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है, जबकि शेष जोड़ों का विवाह आगामी कार्यक्रम में कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र आवेदक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत कन्या के अभिभावक का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।
प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin