HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ जिले के गांव दादरी में प्रस्तावित एआरटीओ कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने निरीक्षण किया। यह भवन लगभग दो एकड़ जमीन पर विकसित किया जा रहा है।
परियोजना का निर्माण कार्य गाजियाबाद जल निगम की सीएंडडीएस इकाई द्वारा कराया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 10 करोड़ रुपये है। जानकारी के अनुसार निर्माण की शुरुआत 29 जनवरी 2025 को हुई थी और संबंधित एजेंसी को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। कार्य की रफ्तार अपेक्षित स्तर से कम पाए जाने पर निर्माण एजेंसी को तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे और पीटीओ आशुतोष उपाध्याय सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
.jpg)

.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin