HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
पूठा हुसैनपुर के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक के निलंबन को लेकर मामला अब राज्य स्तर तक पहुंच गया है। प्रकरण में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर 17 मार्च को संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा है।
शिक्षक ने लगाए द्वेषपूर्ण कार्रवाई के आरोप
सहायक अध्यापक आनंद सैनी का कहना है कि उनकी पूर्व तैनाती के दौरान एक विवाद के बाद उनके खिलाफ वित्तीय अनियमितता की शिकायत की गई थी। उनका दावा है कि उस समय की जांच में आरोप सिद्ध नहीं हुए थे।
बाद में विद्यालय के विलय और स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात उन्होंने नए विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया और नियमित रूप से कार्य करते रहे। शिक्षक का आरोप है कि कुछ समय बाद पुराने मामले को आधार बनाकर पुनः जांच बैठाई गई और नोटिस जारी कर अल्प समय में निलंबन आदेश दे दिया गया। उनका कहना है कि चार्जशीट भी बाद में उपलब्ध कराई गई और मांगे गए साक्ष्य नहीं दिए गए।
आयोग में की शिकायत
खुद को प्रताड़ित बताया गया है और इसी आधार पर शिक्षक ने उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में शिकायत दर्ज कराई। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा है।
.jpg)

.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin