HALCHAL INDIA NEWS
धौलाना। हाल ही में बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों की बाइक दुर्घटना में दो की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था, लेकिन इसके बाद भी यातायात नियमों के प्रति लापरवाही कम होती नहीं दिख रही है।

सोमवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद बुलंदशहर रोड पर एक ही मोटरसाइकिल पर पांच छात्र सवार होकर जाते दिखाई दिए। बिना हेलमेट और क्षमता से अधिक सवारी के साथ सफर करना सीधे तौर पर जान जोखिम में डालना है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे नजारे अक्सर परीक्षा केंद्रों के बाहर देखने को मिलते हैं। सवाल यह है कि जब हाल ही में बड़ा हादसा हो चुका है, तो फिर भी छात्र और अभिभावक सतर्क क्यों नहीं हो रहे।

विशेषज्ञों का मानना है कि जागरूकता के साथ-साथ सख्ती भी जरूरी है, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव हो।

Social Plugin