Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

दो सप्ताह से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, कॉलोनी की सड़कों पर पानी जमा


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 की रिफ्यूजी कॉलोनी में पेयजल लाइन टूटने से पिछले लगभग 14 दिनों से हालात खराब बने हुए हैं। पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी लगातार सड़कों पर फैल रहा है, जिससे कई जगह जलभराव हो गया है।

गढ़ चौपला के निकट स्थित इस बस्ती में पानी भरने से राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कीचड़ और फिसलन के कारण छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से बीमारी फैलने की आशंका भी जताई जा रही है।

मोहल्ले के निवासियों के मुताबिक, समस्या की सूचना कई बार नगर पालिका को दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। इससे क्षेत्र में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

एसडीएम श्रीराम यादव ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर पालिका के अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, ताकि पाइपलाइन ठीक कराकर जलभराव की स्थिति समाप्त की जा सके।