हापुड़।
शहर के जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में भारत और श्रीलंका के शिक्षाविदों ने शिक्षा के बदलते आयामों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में श्रीलंका के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों सहित 25 सदस्यीय विदेशी दल की सहभागिता रही, जिससे परिसर में वैश्विक शैक्षिक संवाद का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में मुंबई से आईं डॉ. रश्मि त्यागी ने शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों और कक्षा-कक्ष में नवाचार के प्रभावी तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अनुभवात्मक शिक्षा और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। दक्षिण एशियाई अंतरराष्ट्रीय शिक्षा मंच के अध्यक्ष कमल गोडा के नेतृत्व में आए विदेशी प्रतिनिधिमंडल का विद्यालय प्रबंधन की ओर से डॉ. आयुष सिंघल, डॉ. रोहन सिंघल और डॉ. निधि मलिक ने पौधा और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।
सम्मेलन के दौरान शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष प्रतियोगिता में अनुभवात्मक शिक्षा और नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रस्तुतियों ने सबका ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में सुश्री रुचिका खुराना और उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्री हिमांशु की टीम द्वितीय और मीनाक्षी की टीम तृतीय स्थान पर रही।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin