Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

गंगा में बहता मिला नील गाय का शव


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर।

गंगा नगरी में पीछे से बहकर आए नील गाय के शव को देखकर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई। शव से उठने वाली बदबू से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। नगर पालिका की टीम ने शव को गंगा से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर दबा दिया है।

शनिवार की दोपहर को गंगा के आरती स्थल के निकट कुछ श्रद्धालु गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए नील गाय के शव को देख वह गंगा से बाहर आ गए। मामले की जानकारी नगर पालिका की टीम को दी गई। इस दौरान शव से उठने वाली बदबू से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। सूचना पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गंगा से नील गाय के शव को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर दबा दिया गया है।