Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

जानलेवा हमला करने का आरोप


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। 

नगर के मोहल्ला इंद्रनगर निवासी राहुल ने बताया कि तीन फरवरी को वह बाजार का सामान लेने के लिए गया था। वहां से वापस आने के दौरान चार लोगों ने उसको पीछे से आकर पकड़ लिया। आरोपियों ने हाथ में लिए गए लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। 

पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।