गढ़मुक्तेश्वर।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सैना में पंजाब में आई बाढ़ आपदा से लोगों को राहत देने के लिए एकत्र किए गए चंदे की रकम को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी बाज नहीं आए। एसआई की तहरीर पर पुलिस ने 16 से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाने में तैनात एसआई इकरार अहमद ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पीआरवी द्वारा सूचना दी गई कि गांव सैना में दो पक्षों के बीच पुरानी रजिंश व पंजाब प्रांत में विगत बरसात के मौसम में आई बाढ़ के कारण पीडितो की सहायता हेतू गांव से एकत्रित किये गये चंदे के रूपयो के हिसाब के लेन देन के कारण लड़ाई झगडा हो रहा है।
दोनो पक्ष एक दूसरे के विरूद्ध लाठी डन्डे लेकर एक दूसरे पक्ष के साथ गाली गलौच करते हुये मारपीट कर रहे है। मौके पर काफी भीड़ है कोई पक्ष सुनने को तैयार नहीं है। इस सूचना पर वह घटना स्थल पर पहुंचे। जहा पर काफी लोग दो गुटों में लाठी डन्डो से लैस होकर खड़े है और एक दूसरे को गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी दे रहे है। मौके पर दोनो पक्षो को आवाज देकर तथा ललकार कर झगडा शांत करने को कहा तो भी दोनो पक्ष शान्त नही हुए।
इस दौरान मौके से महबूब, तनवीर, अब्बास, मतीन निवासी गांव सैना मौके से हिरासत में लिया। इन लोगो की गिरफ्तारी देखकर शेष काफी पुरूष व महिलाऐ मौके से निकल गये महबूब व तनवीर से अन्य पुरूष व महिलाओ के बारे में जानकारी की को बताया कि दूसरे पक्ष में अब्बास व मतीन के अलावा जब्बार, नदीम, गय्यूर, जीशान, मम्मनून तथा प्यार मौहम्मद भी लाठी डन्डे लेकर घटना में शामिल थे।
इसी प्रकार अब्बास व मतीन से जानकारी की गई तो बताया कि साहब घटना में महबूब व तनवीर के साथ खालिद, तमून उर्फ तमकीन, आदिल, नौशेर, इन्साफ अली, मशरूर, शमशेर निवासी ग्राम सैना भी घटना में शामिल थे। दोनो पक्षो ने यह भी बताया कि इस झगडे में महिलाऐ भी थे तथा यह भी बताया कि एक दूसरे पक्ष ने एक दूसरे घरो में घुस कर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये सामान की भी तोंड फोड भी की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin