Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

महाशिवरात्रि के चलते हरिद्वार के लिए बढ़ाई गई बस सेवाएं

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गंगाजल लेने के लिए शिवभक्त लगातार हरिद्वार की ओर रुख कर रहे हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने हरिद्वार मार्ग पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है।

निगम अधिकारियों के अनुसार, भीड़ को संभालने और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बसों का संचालन बढ़ाया गया है। मंगलवार को एक दर्जन रोडवेज बसें श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना की गईं। इस दौरान बस अड्डे पर भक्तों के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जरूरत पड़ने पर और बसें भी चलाई जाएंगी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।